March 17, 2023

Swiggy डिलीवरी ब्वॉय कैसे बने | Swiggy Delivery Boy Private Job

नमस्कार दोस्तों ! अगर आप एक प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं तो आज की पोस्ट आपके बहुत काम आ सकती है | आज हम आपको एक ऐसी प्राइवेट जॉब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मांग दिनों दिन बढती ही जायगी | जैसा कि आप जानते हैं कि लोक डाउन में अधिकतर निजी कारखाने और कम्पनियां बंद है | कहीं भी रोज़गार नहीं है | लेकिन आज जिस कंपनी के बारे में हम आपको बता रहे हैं वह अभी भी चल रही है | नौकरी भी दे रही है | और वह कंपनी है Swiggy | जी हाँ दोस्तों आज हम आपको स्विगी के बारे में ही बता रहे हैं कि आप इसके साथ काम कैसे कर सकते हैं | आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि Swiggy क्या है | Swiggy में जॉब कैसे मिलेगीSwiggy Delivery Boy Kaise Bane . तो चलिए शुरू करते हैं |
Swiggy Delivery Boy job
 

Swiggy क्या है | What is Swiggy in Hindi | Swiggy in Hindi

 दोस्तों सबसे पहले आपको बता दें की Swiggy एक खाना डिलीवर करने वाली एक निजी कम्पनी है | इसे 2014 में अनदर रेड्डी ने शुरू किया था | Swiggy अपनी मोबाइल एप के ज़रिये यूजर के ऑर्डर करने पर उसके गहर तक खाना पहुचने का काम करती है | जैसा की आप जानते हैं की इन्टरनेट के जमाने में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है | आज आप घर बैठे ही अमेज़न, flipkart आदि शोप्पिग वेबसाइट से मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कपडे, जूते, फिर्ज़, टीवी आदि सब कुछ मंगा सकते हैं | इसी प्रकार Swiggy भी ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी का काम करती है | आप अपने घर बैठे ही इसकी एप से अपने मन पसंद होटल का खाना मंगवा सकते हैं |  हमारे देश में आज लाखों होटल Swiggy से जुड़ चुके हैं | यहाँ तक की छोटे छोटे होटल, मशहूर ठेले गाडी वाले भी इसका लाभ उठा रहे हैं | शहर छोटा हो या बढ़ा हर ओर इस कम्पनी का बिजनिस बढता ही जा रहा है |

 Swiggy में जॉब कैसे मिलेगी | Jobs in Swiggy | Delivery Boy Jobs in India

 अगर आप भी Swiggy जैसी बड़ी कम्पनी में काम करना चाहते हैं तो आपको आसानी से काम मिल सकता है | क्योंकि इस कम्पनी में फ़ूड या भोजन डिलीवर करने के लिए बहुत सारे लोगों की जरुरत पड़ती है | इसके लिए आपके पास अपनी दोपहिया गाडी जैसे मोटर साइकल, स्कूटी आदि होनी चाहिए | और आपकी पढ़ाई कम से कम 10 तक होनी चाहिए |  अगर आप पार्ट टाइम भी Swiggy में काम करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं | अगर आप ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं तो आप ज्यादा मेहनत करके बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं |  आप एक दिन में जितने अधिक आर्डर लोगों के घर तक पहुंचोगे उतना अधिक आपको पैसे मिलते हैं |

 Swiggy डिलीवरी ब्वॉय कैसे बने | Swiggy Delivery Boy Kaise Bane

 स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए आपको आवेदन करना होता है | इसके लिए आपको अपने आस पास के किसी Swiggy के ऑफिस में अपने दस्तावेज जमा करवाने होते हैं | इस कंपनी ने देश के 30 बड़े बड़े शहरों में अपने ऑफिस खोल रखे हैं |  अगर आप ऑनलाइन भी आवेदन करना चाहते हैं तो उसका भी विकल्प उपलब्ध है | एक बार फॉर्म का आवेदन भरने के बाद कम्पनी आपसे अपने आप संपर्क करेगी | और आपको इंटरव्यू के लिए बुलायगी | इंटरव्यू में आपसे बहुत ही साधारण प्रश्न पूछे जाते हैं | इसके बाद आप Swiggy Delivery Boy या Swiggy Delivery Partner बन जाते हैं |   अगर आप इस बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें | जहाँ आपको आपके सभी सवालों के जवाब मिल जायंगे | यह भी पढ़ें :
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *