नमस्कार दोस्तों ! ऑनलाइन जॉब ७१५ (Online Job 715) के वर्क फ्रॉम होम (Online Jobs Work from Home) कैटेगरी में आज हम आपको ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए की जानकारी देने जा रहे हैं | जो लोग बेरोजगार है या स्टूडेंट हैं उनके लिए यह काम करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है | जैसा की आप जानते ही हैं की आजकल सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी मिलना कितना मुश्किल हो गया है | ऐसे में ब्लॉगिंग का रोज़गार एक नया अवसर लेकर आया है | अगर आप भी ऑनलाइन पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो आज की पोस्ट आपके बहत कम आ सकती है | आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि ब्लॉगिंग क्या है | ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए | ब्लॉगिंग कौन कर सकता है | ब्लॉग कैसे बनायें |

यह भी पढ़ें :
Table of Contents
ब्लॉगिंग क्या है | ब्लॉग किसे कहते हैं | ब्लॉगर कौन होता है | Blogging Kise Kahate Hain
जो लोग इन्टरनेट की दुनियां में अभी आये हैं उनके लिए यह शब्द बिलकुल नया है | क्योंकि आम ज़िन्दगी में इसके बारे में बहुत कम बोला और सुना जाता है | आज भी लाखों लोग यह सर्च करते रहते हैं की ब्लॉग क्या है ? ब्लॉगिंग क्या है? आदि | तो आज हम आपको आसान भाषा में बता देते हैं की ब्लॉग एक वेबसाइट ही होती है | जैसे हमारा ब्लॉग https://www.onlinejob715.com/ | यह भी एक ब्लॉग ही है | इस ब्लॉग पर हम रोज़ कुछ न कुछ उपयोगी जानकारी लिखते हैं या पोस्ट करते रहते हैं | और किसी भी ब्लॉग या वेबसाइट पर जानकारी पोस्ट करने को ही ब्लॉगिंग कहा जाता है | और किसी ब्लॉग पर पोस्ट लिखने वाले को ही ब्लॉगर कहा जाता है |
ब्लॉगिंग से पैसे कैसे कमाए | Blogging Se Paise Kaise Kamaye | Online Home Based Work
अब आप सोच रहे होगे की ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमाते हैं | तो आपको बता दें की आपने गूगल पर सर्च करके कोई जानकारी निकाली है और उस ब्लॉग की पोस्ट को पढ़ा होगा तो आपको बहुत सारे विज्ञापन दिखाई दिए होंगे | यही विज्ञापन ही किसी ब्लॉग बनाने वाले ब्लॉगर की कमाई का पहला जरिया होते हैं |
ब्लॉग से कमाई कैसे होती है | Blogging Se Kamai
ब्लॉग पर विज्ञापन से कमाई करने का सबसे पोपुलर तरीका गूगल का AdSense है | जब कोई ब्लॉगर अपना ब्लॉग बना लेता है और उस पर लगातार पोस्ट डालता रहता है | तो उसे अपने ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए विज्ञापन लगाने होते हैं | इसके लिए ब्लॉगर को AdSense का अप्रूवल लेना होता है | इसके बाद ही ब्लॉग पर कमाई शुरू होती है |
आजकल तो ब्लोग्गर से कमाई करने के और भी तरीके पोपुलर हो रहे हैं जैसे एफिलिएट मार्केटिंग, गेस्ट पोस्ट आदि | जिसकी जानकारी भी आपको आगे दी जायगी |
ब्लॉगिंग कौन कर सकता है | Who Can Become Blogger | Blogger Kaun Ban Sakta Hai
मित्रों अब सवाल आता है कि आखिर ब्लॉगिंग कौन कर सकता है | क्योंकि हर काम हर कोई नहीं कर सकता | सचिन तेंदुलकर क्रिकेट तो खेल सकता है लेकिन फिल्मों में एक्टिंग नहीं कर सकता | ऐसे ही हर कोई ब्लॉग्गिंग नहीं कर सकता | ब्लॉगिंग वोही कर सकता है जिसे लिखने में रूचि हो | अगर आपको लिखने का शोक नहीं है तो आप अच्छे ब्लोग्गर नहीं बन सकते |
अगर आपको डायरी लिखने का शौक है, कविताये लिखने का शोक है, अपनी ज़िन्दगी में घटने वाली घटनाओं को लिखने का शोक है, समाचार लिखने का शोक है, सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करने का शोक है, लोगों को अपनी जानकारी शेयर करने का शोक है तो आप ब्लॉगिंग कर सकते हैं |
यह काम वर्क फ्रॉम होम जॉब्स फॉर लेडीज के लिए तो एक वरदान बनकर उभरा है | आज घर पर रहने वाली बहुत सारी महिलाएं ब्लॉग लिखकर अच्छा पैसा कमा रही हैं |
यह स्टूडेंट्स के लिए भी एक बेस्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब्स बन रही है | आज स्कुल में पढने वाले हजारों छात्र – छात्राएं ब्लॉग बनाकर पैसे कमा रहे हैं | यह एक पार्ट टाइम जॉब भी है | जब भी आप फ्री हो आप ब्लॉग लिख सकते हैं |
ब्लॉग कैसे बनाये | How to Make blog in Hindi | Blog Kaise Banta Hai
पैसे की बात जानने के बाद आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ब्लॉग कैसे बनाते हैं | इसमें कितना पैसा खर्च होता होगा अदि | तो आपको बता दें की एक साधारण ब्लॉग बनाना भी बहुत आसान काम है | अगर आपके पास gmail की एक ईमेल आईडी है तो आप फ्री में अपना ब्लॉग बना सकते हैं | फ्री में ब्लॉग बनाने के लिए आपको गूगल के product blogspot का उपयोग करना होता है | जो की बहुत ही आसान काम है | अगर आप थोडा भी कंप्यूटर और इन्टरनेट जानते हैं तो आप youtube पर वीडियो देखकर आसानी से अपना फ्री ब्लॉग बना सकते हैं |
और अगर आप थोडा एडवांस ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो आपको इसकी थोड़ी कीमत चुकानी पड़ती है | क्योंकि इसके लिए आपको एक डोमेन खरीदना होगा, होस्टिंग लेनी होगी | वर्ड प्रेस पर काम करना सीखना होगा | वासी तो यह भी उतना मुश्किल नहीं है | इन्टरनेट पर आपको बहुत सारे लोग मिल जायंगे जो आपको ब्लोगिंग करना, ब्लॉग बनाना सिखा देते हैं |
अगर आप ब्लॉगिंग के बारे में औरअधिक जानना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट जरुर पढ़ें | इनमें हमने आपको बताया है की ब्लॉग कैसे बनाये, ब्लॉगिंग से पैसे कमाने के और क्या क्या तरीके हैं आदि |
यह भी पढ़ें :