ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके सामने आ रहे हैं | लेकिन सबसे पुराना और सबसे बेहतरीन तरीका और सबसे पोपुलर तरीका अब भी ब्लॉग्गिंग ही है | ब्लॉग्गिंग का मतलब है आप एक वेबसाइट या ब्लॉग बनाए और उसपर जानकारियां देना या लिखना शुरू कर दें | जैसे जैसे आपका ब्लॉग फेमस होगा वैसे वैसे आपकी कमाई बढती जायगी | लेकिन कई लोग सोचते हैं कि ब्लॉग या वेबसाइट बनाने का खर्चा बहुत ज्यादा होता होगा | इसी समस्या का हल करने के लिए हम आज यह पोस्ट लिख रहे हैं | क्योंकि अगर आप इस फिल्ड में आना चाहते हैं तो आप फ्री में भी ब्लॉग बना सकते हैं | जिसकी जानकारी आज हम आपको यहाँ दे रहे हैं | आज हम आपको बतायंगे कि Blogger क्या है | ब्लागस्पाट पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये (BlogSpot Par Free Blog Banakar Paise Kaise Kamaye) | ब्लागस्पाट पर ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमायें, आदि |
Blogger क्या है | Blogger in Hindi
Blogger डॉट कॉम पर फ्री वेबसाइट कैसे बनायें | Blogspot Par Free Blog Kaise Banaye
- आपको गूगल के प्लेटफार्म Blogspot.com पर जाना होगा | और Gmail अकाउंट से लॉग इन करना होगा | अगर आपके पास Gmail की ईमेल आईडी नहीं है तो आप नई ईमेल आईडी भी आसानी से बना सकते हैं |
- इमेल आईडी बनाने के बाद आपको Blogspot.com अपर लॉग इन करना होगा |
- लॉग इन करने के बाद आपको एक विकल्प दिखाई देगा Create New Blog | उस पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपको अपने ब्लॉग का नाम लिखने के लिए कहा जायगा | आप जिस नाम से अपना फ्री ब्लॉग बनाना चाहते हैं उसे लिख दीजिये | उदाहरण के लिए “Online Job 715” नाम से आप ब्लॉग बनाना चाहते हैं | अब Next पर क्लिक कीजिये |
- अब आपके सामने एक विकल्प आयगा “Choose a URL for your blog” | यहाँ आपको अपने ब्लॉग का एड्रेस या पता या लिंक बनाने के लिए कहा जायगा | जैसे आप अपना ब्लॉग या वेबसाइट का नाम OnlineJob715 रखना चाहते हैं तो आप इसे यहाँ लिख दीजिये | लेकिन अगर यह नाम पहले से ही किसी और ने बनाया होगा तो आपको दूसरा एड्रेस देना होगा | जैसे आप OnlineJob715 की जगह OnlineJob715hindi रख सकते हैं |
- जब आप अपने ब्लॉग का एड्रेस लिखते हैं तो आपको उसके आगे blogspot.com भी दिखाई देता है | इसका मतलब यह हुआ की आपने जो ब्लॉग का एड्रेस दिया है उसके आगे blogspot.com सब डोमेन लिख कर आयगा | सब डोमेन के बारे में हम फिर कभी विस्तार से जानकारी देंगे |
- इसके बाद आप Next पर क्लिक कर दीजिये | जिससे आपका अपना नया ब्लॉग फ्री में बन जायगा |
- अगर आप अभी अपने बनाए ब्लॉग को खोलकर देखेंगे तो उसमे कुछ दिखाई नहीं देगा | इसके लिए आपको पोस्ट या लेख लिखनी होटी है |
- जब आप अपने ब्लॉग का पता लिखकर Next पर क्लिक करते हैं तो आपको एक नया पेज दिखाई देगा |इस पेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें सबसे ऊपर New Post लखा होगा | इस पर क्लिक करकर आप अपनी पहली पोस्ट लिख सकते हैं |
JOB
WHAT’S APP NUMBER 72762 52910
Ye no online job 715 ka nahi hai. Hamne koi no release nahi kiya.