Free Blog Se Paise Kaise Kamaye : फ्री ब्लॉग कैसे बनाये

नमस्कार दोस्तों ! Online Job 715 में आपका स्वागत है. ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके सामने आ रहे हैं | लेकिन सबसे पुराना और सबसे बेहतरीन तरीका और सबसे पोपुलर तरीका अब भी ब्लॉग्गिंग ही है | ब्लॉग्गिंग का मतलब है आप एक वेबसाइट या ब्लॉग बनाए और उसपर जानकारियां देना या लिखना शुरू कर दें | जैसे जैसे आपका ब्लॉग फेमस होगा वैसे वैसे आपकी कमाई बढती जायगी | लेकिन कई लोग सोचते हैं कि ब्लॉग या वेबसाइट बनाने का खर्चा बहुत ज्यादा होता होगा | इसी समस्या का हल करने के लिए हम आज यह पोस्ट लिख रहे हैं | क्योंकि अगर आप इस फिल्ड में आना चाहते हैं तो आप फ्री में भी ब्लॉग बना सकते हैं | जिसकी जानकारी आज हम आपको यहाँ दे रहे हैं | आज हम आपको बतायंगे कि Blogger क्या है | ब्लागस्पाट पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये (BlogSpot Par Free Blog Banakar Paise Kaise Kamaye) | ब्लागस्पाट पर ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमायें, आदि |

Read Also : यूट्यूब से पैसे कैसे कमायें?

Free Blog Se Paise Kaise Kamaye

Blogger क्या है (Blogger in Hindi)

दोस्तों गूगल का नाम आज हर कोई जानता है | बच्चा हो या बुढा गूगल सबके काम आता है | गूगल ने हमें बहुत सारी उपयोगी सेवाएँ मुफ्त में दी हैं | जिनमें जीमेल, गूगल सर्च आदि सबसे पोपुलर हैं | जो लोग ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं उनके लिए भी गूगल ने बहुत सारे प्लेटफार्म बनाए हैं | जिनमे YouTube का नाम भी हर कोई जानता है | लेकिन इसके इलावा एक और गूगल की फ्री सेवा है Blogger.com | Blogger प्लेटफार्म पर आप फ्री में अपना ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं | और बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं |

Blogger डॉट कॉम पर फ्री वेबसाइट कैसे बनायें (Free Blog Kaise Banaye)

दोस्तों अगर आप अपना फ्री बोग बनाना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप फोलो करने होंगे |

  1. आपको गूगल के प्लेटफार्म Blogspot.com पर जाना होगा | और Gmail अकाउंट से लॉग इन करना होगा | अगर आपके पास Gmail की ईमेल आईडी नहीं है तो आप नई ईमेल आईडी भी आसानी से बना सकते हैं |
  2. इमेल आईडी बनाने के बाद आपको Blogspot.com अपर लॉग इन करना होगा |
  3. लॉग इन करने के बाद आपको एक विकल्प दिखाई देगा Create New Blog | उस पर क्लिक करना होगा |
  4. इसके बाद आपको अपने ब्लॉग का नाम लिखने के लिए कहा जायगा | आप जिस नाम से अपना फ्री ब्लॉग बनाना चाहते हैं उसे लिख दीजिये | उदाहरण के लिए “Online Job 715” नाम से आप ब्लॉग बनाना चाहते हैं | अब Next पर क्लिक कीजिये |
  5.  अब आपके सामने एक विकल्प आयगा “Choose a URL for your blog” | यहाँ आपको अपने ब्लॉग का एड्रेस या पता या लिंक बनाने के लिए कहा जायगा | जैसे आप अपना ब्लॉग या वेबसाइट का नाम OnlineJob715 रखना चाहते हैं तो आप इसे यहाँ लिख दीजिये | लेकिन अगर यह नाम पहले से ही किसी और ने बनाया होगा तो आपको दूसरा एड्रेस देना होगा | जैसे आप OnlineJob715 की जगह OnlineJob715hindi रख सकते हैं |
  6. जब आप अपने ब्लॉग का एड्रेस लिखते हैं तो आपको उसके आगे blogspot.com भी दिखाई देता है | इसका मतलब यह हुआ की आपने जो ब्लॉग का एड्रेस दिया है उसके आगे  blogspot.com सब डोमेन लिख कर आयगा | सब डोमेन के बारे में हम फिर कभी विस्तार से जानकारी देंगे |
  7. इसके बाद आप Next पर क्लिक कर दीजिये | जिससे आपका अपना नया ब्लॉग फ्री में बन जायगा |
  8. अगर आप अभी अपने बनाए ब्लॉग को खोलकर देखेंगे तो उसमे कुछ दिखाई नहीं देगा | इसके लिए आपको पोस्ट या लेख लिखनी होटी है |
  9. जब आप अपने ब्लॉग का पता लिखकर Next पर क्लिक करते हैं तो आपको एक नया पेज दिखाई देगा |इस पेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें सबसे ऊपर New Post लखा होगा | इस पर क्लिक करकर आप अपनी पहली पोस्ट लिख सकते हैं |
blogger logo

ब्लागस्पाट पर ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमायें (Free Blog Se Paise Kaise Kamaye)

दोस्तों अगर अपने अपना फ्री ब्लॉग ब्लॉगर पर बना लिया है तो आप सोच रहे होंगे कि इससे कमाई कैसे होती है | तो आपको बता दें कि जब आप अपने ब्लॉग पर अच्छी जानकारियां लिखते हैं या पोस्ट करते हैं तो आपका ब्लॉग फेमस होने लगता है | लोग बार बार आपके ब्लॉग पढने आने लगते हैं | अब आपको इस ब्लॉग पर पैसा कमाने के लिए विज्ञापन लगाने होते हैं | यह विज्ञापन आप गूगल के adsense सेवा से लगवा सकते हैं |  जब आप 20 से 40 पोस्ट लिख लेते हैं तो आपको गूगल की दूसरी सेवा adsense पर अपना खाता बनाना पड़ता है |  और अपने ब्लॉग को विज्ञापन के लिए अप्रोवल लेना होता है | अगर आपने अपनी पोस्ट सही से ओरिजनल लिखी होंगी तो आपको adsense का अप्रूवल जल्द मिल जाता है |

एक बार adsense का अप्रूवल मिल जाता है तो आपके ब्लॉग पर विज्ञापन आने लगते हैं | और जब आपका ब्लॉग लोग पढ़ते हैं तो उन्हें विज्ञापन दिखाई देते हैं | इसी के द्वारा आपकी कमाई शुरू हो जाती है |

जितने अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पढने के लिए आयंगे उतने अधिक पैसे की कमाई आपकी होती जायगी |

बेस्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब्स (Permanent Work from Home Jobs for Freshers | Work From Home Jobs for Female in Hindi)

ऑनलाइन जॉब की फिल्ड में ब्लोगिंग एक ऐसा शानदार करियर है जिसने लाखो लोगो को रोज़गार दे रखा है. और आज के समय में यह जॉब परमानेंट वर्क फ्रॉम होम बन गया है. सबसे बड़ी बात आप इस काम को अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं.

इसके साथ आजकल के स्टूडेंट्स तो इसे पार्ट टाइम भी कर लेते हैं. क्योंकि इस काम को आप कहीं भी और किसी भी समय कर सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल पर. इसीलिए आजकल के युवा ब्लोग्गर बनना बहुत पसंद कर रहे हैं.

निष्कर्ष : फ्री ब्लॉग से पैसे कैसे कमायें (Free Blog Sites to Make Money)

तो दोस्तों इस प्रकार आप फ्री में अपना ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं | और बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं | हमने आज आपको केवल थोड़ी सी जानकारी दी है | जिससे आपको पता चल गया होगा की आप ब्लॉग से पैसे कमा सकते हैं | अगर अप इसकी विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो आप हमारी दूसरी पोस्ट पढ़ सकते हैं |

पोस्ट पढने के लिए यहाँ क्लिक करें |

अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, whatsapp पर जरुर शेयर करें |

जय हिन्द – जय भारत

यह भी पढ़ें :

Share your love

2 Comments

Leave a Reply to JOBCancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *